फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sugar mill not found job

चीनी मिल स्थापित हुई न मिली नौकरी

Wed, 30 Jun 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
sugar mill not found job
बोपूरा में प्रस्तावित चीनी मिल की जमीन - फोटो : BAGHPAT
बोपुरा गांव के किसानों से मिल की स्थापना को खरीदी थी 135 बीघा जमीन, 23 साल भी खाली पड़ी जमीन
विज्ञापन

किसान परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का था वादा, अब आर्थिक स्थिति बिगड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बोपुरा गांव में वर्ष 1998 में स्वीकृत चीनी मिल की स्थापना आज तक नहीं हो पाई है। चीनी मिल के लिए त्रिवेणी ग्रुप ने 135 बीघा जमीन किसानों से सस्ते दामों पर खरीदी थी। किसान परिवारों के एक-एक सदस्य को मिल में नौकरी देने का वादा भी किया गया था। मगर, मुजफ्फरनगर की भैसाना मिल से 15 किमी के दायरे में आने से मिल की स्थापना नहीं हो पाई। जिन किसानों ने अपनी जमीन दी थी, अब उन्हें मजदूरी करनी पड़ रही है। इन परिवारों का जीवनयापन मुश्किल हो गया है। किसानों का कहना है कि जब मिल की स्थापना नहीं होनी है तो उनकी जमीन वापस की जाएं। इससे उनके परिवार का रोजी-रोटी का संकट दूर हो।
15 किमी के नियम के चलते फंसा पेंच
नियमों के अनुसार एक चीनी मिल के 15 किलोमीटर के दायरे के बाहर ही दूसरी मिल की स्थापना हो सकती है। जब बोपुरा गांव में मिल की स्थापना की तैयारी शुरू हुई, तब इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। त्रिवेणी ग्रुप ने जब जमीन खरीद ली तो मुजफ्फरनगर के भैसाना मिल प्रबंधन ने आपत्ति उठा दी। बोपुरा से भैसाना मिल की दूरी 13 किमी है। इसके बाद मिल की स्थापना का प्रस्ताव शासन ने ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन

किसान नूरहसन का कहना है कि गांव में चीनी मिल के अधिकारी आए थे और हमारे सामने जमीन देने का प्रस्ताव रखा था। हमने एक व्यक्ति को नौकरी मिल में देने को कहा था। उन्होंने इस पर स्वीकृति जताई थी। आज तक कोई नौकरी परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-किसान यासीन का कहना है कि हमारी जमीन भी चली गई और परिवार के किसी सदस्य को नौकरी भी नहीं मिली। गांव में चीनी मिल की स्थापना भी नहीं हुई। इससे परिवार के गुजारे पर भी संकट खड़ा हो गया। ऐसे में हमारी जमीन कंपनी को वापस करनी चाहिए।
- किसान उम्मेद का कहना है कि हमने चीनी मिल की स्थापना के लिए जमीन इसलिए दी थी कि गांव का विकास होगा। लेकिन मिल नहीं लगी और किसी को नौकरी भी नहीं दी गई। इसके चलते उन्हें संकट का सामना करना पड़ा। कंपनी से हमारी जमीन वापस कर देनी चाहिए।

- किसान अख्तर का कहना है कि यहां चीनी मिल की स्थापना नहीं हुई। त्रिवेणी शुगर मिल ग्रुप को यहां कोई दूसरा कारखाना लगाए, अन्यथा हमारी जमीन हमें वापस दी जाएं। इससे हम जमीन पर खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed