फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sufferings go away by worshiping Lord Parshvanath

Baghpat News: भगवान पार्श्वनाथ की पूजा करने से दूर होते है कष्ट

Mon, 01 Jan 2024 06:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Sufferings go away by worshiping Lord Parshvanath
-पार्श्वनाथ पद्मावती धाम जैन मंदिर में हुआ कल्याण मंदिर विधान
विज्ञापन

फोटो नंबर 01केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के बड़ागांव मार्ग पर निर्भय एनक्लेव स्थित पार्श्वनाथ पद्मावती धाम जैन मंदिर में सोमवार को कल्याण मंदिर विधान हुआ। इसमें सर्वप्रथम भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की गई। इसके बाद श्रीजी का अभिषेक, शान्तिधारा की।

विधान की सभी क्रियाएं आर्यिका सरस्वती माता ने विधि-विधान से पूर्ण कराईं। धर्म सभा में आर्यिका सरस्वती माता ने कहा कि मनुष्य को थोड़ा समय परमात्मा सिमरन के लिए निकालना चाहिए। भगवान पार्श्वनाथ की सच्चे मन से पूजा करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं। जीवन खुशियों से भर जाता है। भगवान पार्श्वनाथ की भक्ति करने से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। मां पद्मावती के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस दौरान जनेश्वरदयाल जैन, मोहित जैन, आशीष जैन, मुकेश जैन, विकास जैन, अमित जैन, अंशुल जैन, संयम जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed