फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sued 13 including six named in the attack on Paramveer Tugana

हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना पर हमले में पांच नामजद समेत 12 पर मुकदमा

Wed, 24 Jun 2020 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sued 13 including six named in the attack on Paramveer Tugana
परमवीर तुगाना का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT

छपरौली (बागपत)। कूड़ी गांव में कुख्यात परमवीर तुगाना समेत पांच लोगों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में कुख्यात सुनील राठी का ममेरा भाई और करीबी शामिल हैं। पीड़ित ने जिला पंचायत चुनाव की रंजिश को हमले की वजह बताया है।

विज्ञापन


तुगाना गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र ओमकार सिंह ने छपरौली थाने में अपने भाई परमवीर तुगाना पर हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। वादी का कहना है कि मेरठ के करनावल निवासी लीलू और उसका पिता चतर सिंह पुत्र इकबाल, कूड़ी गांव निवासी प्रमेंद्र पुत्र सुरेश, हलालपुर निवासी दो भाई रोबिन और सचिन उर्फ मोनू और उनके पिता नरेश कुमार समेत 13 लोगों ने रंजिश के तहत हमला किया है।
विज्ञापन


नामजद आरोपी दो भाई रोबिन और सचिन को कुख्यात सुनील राठी का करीबी माना जाता है। वहीं प्रमेंद्र, सुनील राठी का ममेरा भाई है। सुरेंद्र ने पत्रकारों को बताया कि हलालपुर निवासी नरेश उनसे रंजिश रखता है। जिला पंचायत चुनाव की रंजिश में यह हमला किया गया है। एएसपी अनित कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमवीर की हालत स्थिर, मेरठ में इलाज
कूड़ी गांव के हमले में घायल हुए परमवीर तुगाना, नितिन पुत्र लोकेंद्र निवासी तुगाना, गौरव निवासी लोनी, योगेंद्र सिंह एवं योगेंद्र कुमार निवासी नांगल का मेरठ में उपचार चल रहा है। नांगल निवासी दोनों घायलों को भी मंगलवार को मेरठ रेफर कर दिया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। परमवीर को पांच गोली लगी हैं। कंधे और पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल है।


हमलावरों की तलाश, सीसीटीवी खंगाले
इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। कई जगह दबिश दी गई है। मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed