फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students were happy after seeing the result

Baghpat News: परीक्षाफल देखकर खुशी से झूम उठे छात्र-छात्राएं

Wed, 26 Apr 2023 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 26 Apr 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Students were happy after seeing the result
शाबाश बेटियों:किशनपुर बराल के आदर्श ​शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में परिक्षा परिणाम आने के बाद खुशी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल देखकर विद्यार्थी झूम उठे। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज किशनपुर बराल की प्रधानाचार्य अनुराधा ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में मनीष ने 93.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में हर्षित प्रथम स्थान पर रहे। इंडियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्या बीना ने बताया कि कॉलेज का रिजल्ट शानदार रहा। हाईस्कूल में छात्रा कोमल ने 93.16 प्रतिशत अंक और इंटरमीडिएट के छात्र सन्नी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ताराचंद इंटर कॉलेज बड़ावद की इंटरमीडिएट की छात्रा प्राची कौशिक ने प्रथम और हाईस्कूल में शिखा तोमर प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

गोडविन इंटर कॉलेज किरठल के प्रधानाचार्य सुबोध कुमार चौहान ने बताया कि कक्षा दस में छात्रा साक्षी ने 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। होशियारी देवी इंटर कॉलेज छपरौली की दसवीं की छात्रा गुरुवंशी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज के आदिल ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता ने मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा की प्रधानाचार्या डॉ. मनीषा मिश्रा ने बताया कि दसवीं में अंशिका और इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में शिखा राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राजकीय हाईस्कूल फतेहपुर पुट्ठी की प्रधानाचार्या डॉ. रेखा सिंह ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है। जैन इंटर कालेज खेकड़ा के प्रधानाचार्य प्रशांत जैन ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रशांत द्विवेदी और हाईस्कूल की परीक्षा में इकरा प्रथम स्थान पर रही। कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या कृष्णा रानी ने बताया कि हाईस्कूल में निशा और इंटरमीडिएट में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

खेकड़ा के महामना मालवीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में अनुराग और इंटरमीडिएट में गोविंद प्रथम स्थान पर रहा। खेकड़ा विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्या रेनू जैन ने बताया कि हाईस्कूल में नेहा शर्मा ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गांधी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य उमेश चौहान ने बताया कि इंटर में खुशी और हाईस्कूल में सावन ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। चेतना इंटर काॅलेज किशनपुर बराल की छात्रा कलश शर्मा ने इंटरमीडिएट में 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

शाबाश बेटियों:किशनपुर बराल के आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में परिक्षा परिणाम आने के बाद खुशी

शाबाश बेटियों:किशनपुर बराल के आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में परिक्षा परिणाम आने के बाद खुशी

शाबाश बेटियों:किशनपुर बराल के आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में परिक्षा परिणाम आने के बाद खुशी

शाबाश बेटियों:किशनपुर बराल के आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में परिक्षा परिणाम आने के बाद खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed