{"_id":"64661fb2fe94f398440ee024","slug":"students-showed-culinary-skills-by-making-delicious-dishes-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-1381-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छात्रों ने स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर दिखाई पाक कला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छात्रों ने स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर दिखाई पाक कला
विज्ञापन
-गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में हुई लिटिल सैफ प्रतियोगिता
फोटो - 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में लिटिल सैफ प्रतियोगिता हुई, जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक व्यंजन बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्रों को पाक कला के साथ-साथ भोजन परोसने के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि भाग दौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में बच्चे घर का बना खाना कम और जंक फूड ज्यादा पसंद करते हैं। जंक फूड खाने से बच्चे आलसी और उनका स्वभाग उग्र हो रहा है। इसी को देखते हुए शुक्रवार को स्कूल में लिटिल सैफ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। छात्रों ने एकता की भावना का विकास करने के लिए छात्रों ने सामूहिक रूप से मिलजुल कर खाना बनाकर एक साथ मिलकर खाया। प्रतियोगिता में कक्षा पांच से प्रणव, उमर, कक्षा छह से इशिका, धारवी और सांभवी, कक्षा सात से पीयूष, आरवी, युविका, आकिब प्रथम, कक्षा आठ की इशिका नैन, दिव्यांशी, रिधिमा और जोया द्वितीय रही। जूनियर वर्ग से पहली कक्षा के युवान, कुश, आदित्य और अवनी प्रथम और विराज, अनुज्ञा, आरव, दिया, अर्श, रीवा द्वितीय रहे। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
-- --