फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students have only two days to take admissioStudents have only two days to take admission

Baghpat News: छात्रों के पास दाखिले के लिए केवल दो दिन

Sun, 04 Aug 2024 05:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
Students have only two days to take admissioStudents have only two days to take admission
प्रवेश न होने की स्थिति में करना होगा ओपन मेरिट का इंतजार
विज्ञापन

बड़ौत। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए छात्रों को केवल दो दिन का समय दूसरी वरीयता सूची के तहत मिला है। रविवार को अवकाश के चलते एक दिन बर्बाद हो गया। ऐसे में यदि इस वरीयता सूची मेें छात्र दाखिला नहीं ले पाया तो उसे ओपन मेरिट का इंतजार करना पड़ेगा। छात्र विवि से तिथि आगे बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि विवि ने गत शुक्रवार को स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए दूसरी वरीयता सूची जारी की थी। विवि ने 18 जुलाई को जारी की गई प्रथम वरीयता सूची में भी काफी संख्या में छात्र किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाए थे। यह उम्मीद लगाए हुए थे कि जैसे ही दूसरी वरीयता सूची जारी होगी, उसमें उन्हें मौका दिया जाएगा। मगर ऐसा नहीं हुआ। अब ये छात्र ओपन मेरिट जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सोमवार व मंगलवार को स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए अंतिम अवसर होगा। छात्रों ने ऑफर लेटर भी निकलवा लिए हैं और वे सम्बंधित कॉलेजों में सोमवार को फार्म जमा करेंगे। रविवार को अवकाश के चलते छात्रों का एक दिन खराब हो गया। छात्र विवि से मांग कर रहे हैं कि दूसरी वरीयता सूची में दाखिले को और समय दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed