{"_id":"66d5a80636ac91474f0662a0","slug":"students-demonstrated-against-various-problems-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-112974-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
-छात्रों ने दिया ज्ञापन, प्राचार्य बोले जल्द कराया जाएगा समस्याओं का समाधान
फोटो संख्या 2
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
छात्र नेता अभिलाष तोमर के नेतृत्व में सोमवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए। यहां उन्होंने विभिन्न समस्याओं के समाधान को प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि कॉलेज में पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। वहीं कक्षों में न तो बिजली है और न ही सफाई व्यवस्था। इसके अलावा कॉलेज में भौतिक व रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक कक्षाएं भी नहीं चल रही हैं। छात्रों का यह भी कहना था कि अन्य कॉलेज में मोबाइल व टैबलेट का वितरण किया जा चुका है, लेकिन जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में छात्रों को अभी तक मोबाइल, टैबलेट नहीं दिए गए हैं। उधर, छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में भारी तत्वों का जमावड़ा हर समय लगा रहता है, जो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। इस मामले में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। छात्रों ने ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी कि अगर इन समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। प्राचार्य डा़ वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ शिकायत लेकर छात्र मेरे पास आए थे, शिकायत को गंभीरता से दिखवाया जाएगा। छात्रों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में प्रणव चौहान, मनीष, राहुल, शाश्वत मान, देव, जरोवार मान, राजन, स्वाति, अंशिका, राची, पायल आदि मौजूद रहे।