{"_id":"5e6bd5908ebc3ea4d23d774b","slug":"student-withdraws-complaint-after-agreement-baraut-news-mrt4733716180","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौत के बाद छात्रा ने वापस ली शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौत के बाद छात्रा ने वापस ली शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समझौत के बाद छात्रा ने वापस ली शिकायत
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में चल रहे प्रकरण में शुक्रवार को समझौता हो गया। कॉलेज प्राचार्य, अभिभावक व बसपा के जिलाध्यक्ष के बीच चली वार्ता के बाद छात्रा ने अपनी शिकायत वापस ले ली। उधर, प्रोफेसर व बसपा के जिलाध्यक्ष डॉ. गोविंद बाबू का कहना था कि उनकी छवि को खराब करने के लिए कॉलेज की राजनीति चल रही है।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व कॉलेज की एक छात्रा ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह को प्रार्थना पत्र देकर प्रोफेसर व बसपा के जिलाध्यक्ष डॉ. गोविन्द बाबू की शिकायत की थी। फोन पर आपत्तिजनक बात करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर कॉलेज में राजनीति शुरू हो गई थी। शुक्रवार को कॉलेज में छात्रा के अभिभावकों को बुलाया गया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, प्रोफेसर डॉ. गोविंद बाबू व छात्रा के अभिभावकों के बीच हुई वार्ता के बाद प्रकरण में समझौता हो गया। समझौते के बाद छात्रा ने अपनी शिकायत वापस ले ली। इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना था कि मामले में समझौता हो गया है। उधर, बसपा के जिलाध्यक्ष डॉ. गोविंद बाबू का कहना था कि कॉलेज की राजनीति के कारण उनके ऊपर गलत आरोप लगाए गए थे। किसी भी छात्रा के साथ गलत व्यवहार नहीं किया। कॉलेज प्राचार्य व अभिभावकों की मौजूदगी में समझौता हो गया है।