{"_id":"5a7b53e84f1c1b462c8b6ad6","slug":"student-died-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
हादसे में छात्र की मौत के बाद विलाप करतीं अध्यापिकाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से प्रयोगात्मक परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे छात्र का सिर सड़क में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट नहीं लगा होने को मौत की वजह माना जा रहा है।
गाजियाबाद के अगरौला गांव निवासी और इन दिनों लोनी पुस्ते पर रहे मदनपाल का बेटा शिवा चचेरे भाई ओमिंद्र के साथ बुलेट पर सवार होकर 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा देने आए थे। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में परीक्षा देकर दोनों बुलेट से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से वापस लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मवी कलां गांव के निकट शिवा की बाइक की टक्कर हाईवे पर उनसे आगे चल रही मवी कलां के सोहनपाल की बाइक से हो गई। दोनों छात्र सड़क पर जा गिरे। शिवा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ओमिंद्र पुत्र संतराम और दूसरी बाइक सवार सोहनपाल भी घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर हेलमेट होता तो शिवा की जान बच सकती थी। आईपीएस काठा के प्रबंधक अजय चौधरी ने हादसे पर दुख जताया।