फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   student did not write the name of the Madame

मैडम का नाम भी नहीं लिख पाए छात्र 

Fri, 13 May 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 13 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
बागपत में बीएसए निरीक्षण में आगे-आगे और शिक्षक बाद में स्कूल पहुंचे। निरीक्षण में 136 छात्र अनुपस्थित मिले। छात्र प्रश्नों के उत्तर भी नहीं दे पाए। शिक्षकों का  स्पष्टीकरण मांगा। कठोर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बीएसए धीरेंद्र कुमार यादव पिलाना ब्लाक के पांची गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे, लेकिन शिक्षक उनके बाद में स्कूल पहुंचे। 108 बच्चों में तीन ही छात्र उपस्थित मिले। बच्चों से गणित के सवाल कराए थे, जो गलत पाए । शिक्षक अमित ने उन सवालों को सही बताया था। शिक्षक से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन


गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में 26 छात्रों में कोई भी छात्र नहीं मिला। इस पर नाराजगी जाहिर की। शिक्षकों का स्पष्टीकरण मांगा। पिलाना ब्लाक के खासपुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां 38 में से 12 छात्र मिले। छात्रों से निशा मैडम का नाम लिखवाया, लेकिन कोई भी छात्र नाम नहीं लिख सका। शिक्षा में की गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 खेकड़ा ब्लाक के मंसूरपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण में 18 में से 12 छात्र उपस्थित मिले। गणित के सवाल बच्चे हल नहीं  नहीं कर पाए। मैडम का एक दिन का वेतन स्थगित एवं तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा। मंसूरपुर के ही प्राथमिक विद्यालय में 42 में 17 छात्र उपस्थित मिले। शैक्षिक स्तर निम्र पाई। स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed