{"_id":"62b0aeb25e7add2c58460457","slug":"struggle-over-money-dispute-four-injured-kahkra-news-mrt593694541","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के विवाद में हुआ संघर्ष, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के विवाद में हुआ संघर्ष, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। पाठशाला बस स्टैंड पर रुपयों के विवाद को लेकर शराब ठेके के सेल्समैनों और होटल मालिक के बीच संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार चले। दोनो पक्षों के चार लोग घायल हो गए। कोतवाली में पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
खेकड़ा नगर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाठशाला बस स्टैंड के पास शराब और बीयर का ठेका है। शराब के ठेके पर हापुड़ निवासी रुपेंद्र और रवि सेल्समैन हैं। ठेके के पास ही खेकड़ा निवासी राहुल और उपेंद्र का होटल है। रविवार रात करीब साढे़ दस बजे रुपये के विवाद में दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडों और धारदार हथियार चले। संघर्ष में चार लोग घायल हो गए।
दोनो पक्षों ने कोतवाली में पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सेल्समैन रवि का आरोप है कि राहुल और उपेंद्र शराब के रुपये नहीं दे रहे थे, जबकि राहुल का आरोप है कि सेल्समैन उन्हें खाने के रुपये नहीं दे रहे थे। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।