फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   strings of adulteration in the prasad of Tirupati Balaji temple are linked to Baraut of UP

क्या घी में थी चर्बी?: यूपी के बड़ौत से जुड़े है तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट के तार

Thu, 27 Mar 2025 09:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 27 Mar 2025 09:34 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद में मिलावट के तार उत्तर प्रदेश के बड़ाैत तक जुड़े हैं। आंध्र प्रदेश की स्पेशल सैल की टीम बड़ौत के ट्रक चालक के घर पहुंची, मकान और दस्तावेजों की वीडियोग्राफी के बाद पूछताछ कर वापस लौटी

विज्ञापन
strings of adulteration in the prasad of Tirupati Balaji temple are linked to Baraut of UP
तिरुपति बालाजी मंदिर - फोटो : instagram

विस्तार

आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के मिलावटी घी के लड्डू के तार बड़ौत शहर से भी जुड़े हुए है। इसकी जांच करने आंध्र प्रदेश की स्पेशल सैल की टीम बृहस्पतिवार को गुराना मार्ग पर रहने वाले ट्रक चालक आनंद पांचाल के घर पहुंची। वहां पर ट्रक चालक के परिजनों से पूछताछ की और मकान के साथ वहां मिले दस्तावेजों की वीडियोग्राफी की।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावटी घी के लड्डू का मामला चल रहा है। लड्डू में प्रयोग होने वाले घी में मछली का तेल, जानवरों की चर्बी समेत अन्य मिलावट का मामला सामने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2024 में पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। गठित टीम ने कई राज्यों में जाकर मिलावटी प्रसाद प्रकरण की जांच की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुलासा: तीन आईडी-फेक SnapChat, मृत मां को बनाया हथियार, साहिल के ब्रेन वाॅश के लिए मुस्कान के नए मैसेज वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि आंध्र प्रदेश की स्पेशल सैल की टीम बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंची। वहां से पुलिसकर्मियों को साथ लेकर गुराना मार्ग पर ट्रक चालक के मकान में पहुंचकर जांच शुरू की। ट्रक चालक आनन्द पांचाल घर पर नहीं मिला तो पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की और दिनभर उसके घर पर डेरा डालकर बैठे रहे।

पुलिस की टीम ने मकान में मिले दस्तावेजों की वीडियोग्राफी की। बताया गया कि तिरुपति बालाजी मंदिर में बड़ौत से रिफाइड सप्लाई किया जाता था। जांच के बाद आंध्र प्रदेश की टीम वापस लौट गई।

इस मामले में सीओ बड़ौत विजय कुमार तोमर ने बताया कि आंध्र प्रदेश की स्पेशल सैल की टीम तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद मिलावट के मामले में जांच करने के लिए आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed