मेरठ के सौरभ राजपूत की नृशंस हत्या में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में जहां पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल में जुटी वहीं नए तथ्य भी सामने आए हैं। साैरभ की हत्या के आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी साहिल को जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में यह भी सामने आया कि मुस्कान ने साहिल की अंधविश्वास, काला जादू और तंत्र मंत्र में रुचि को उसी के खिलाफ इस्तेमाल किया।
साहिल को अपने वश में करने के लिए उसने उसी अंधविश्वास का सहारा लिया। मुस्कान ने इसके लिए साहिल की मर चुकी मां को हथियार बनाया और फैक चैट के माध्यम से उसका ब्रेन वाॅश किया। आगे जानें आखिर मुस्कान साहिल को उसकी मां के नाम से मैसेज भेजकर चैट में क्या लिखती थी आगे जानिए!
2 of 9
साैरभ हत्याकांड, कातिल मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
साहिल के अंधविश्वास और तंत्र मंत्र की रुचि को उसी के खिलाफ किया इस्तेमाल
साैरभ राजपूत की हत्या कथित तौर पर उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर की है। दोनों आरोपी फिलहाल जेल में हैं। पुलिस की अभी तक की जांच की मानें तो मुस्कान रस्तोगी ने साहिल शुक्ला के तथाकथित काले जादू में गहरे विश्वास और उसके अंधविश्वासी स्वभाव का फायदा उठाकर उसे हत्या में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
3 of 9
आरोपी साहिल व मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
साहिल का ब्रेनवाॅश करना था मुस्कान का मकसद
नए खुलासे के अनुसार मुस्कान ने साहिल को अपने वश में करने के लिए स्नैपचैट का इस्तेमाल किया और खुद को उसकी मृत मां बताकर उसे मैसेज भेजे जिससे साहिल को यकीन हो गया कि सौरभ की मौत उसी के हाथों होनी तय है। आखिरी मैसेज को साहिल अपनी मृत मां का आदेश मानते हुए साैरभ की हत्या में मुस्कान का हमराही बन गया।
4 of 9
मुसकान, साहिल, मृतक साैरभ का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
तीन फेक आईडी से करती थी बात
मुस्कान ने कथित तौर पर अपने भाई के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके तीन फर्जी स्नैपचैट आईडी बनाईं थीं। इन अकाउंट का इस्तेमाल साहिल की मृत मां के साथ-साथ अपनी मां और भाई की पहचान को मजबूत करने के लिए किया गया था। इस भ्रम को मजबूत करने के लिए कि उसका परिवार साहिल के साथ उसके रिश्ते को मंजूरी देता है। मुस्कान ने यह सब इतने शातिराना ढंग से किया कि साहिल को सच में विश्वास हो गया कि उसकी मां उससे परलोक से बात कर रही है और उसका मार्गदर्शन कर रही है।
5 of 9
मुस्कान का व्हाटसएप ऑडियो, होली पर मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
मुस्कान द्वारा साहिल की मृत मां के ताैर पर इस तरह मैसेज किए गए-
पहले संदेश में लिखा - 'राजा, मेरे बच्चे, हमें माफ कर दो। हम तुमसे दोबारा बात करने नहीं आएंगे। अब जो भी होगा, होगा। दैवीय शक्ति तुम्हारी रक्षा करेगी। वह खुद को बलिदान कर देगी, लेकिन तुम्हें कुछ नहीं होने देगी....
दूसरे संदेश में लिखा गया "सब कुछ बर्बाद हो गया है, मेरे बच्चे। गुड़िया का ख्याल रखना। अब मैं भी वापस नहीं आऊंगी, राजा, मेरे बच्चे।"