फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strike over, workers engaged in repairing fault

Baghpat News: हड़ताल खत्म, फाल्ट ठीक करने में जुटे कर्मचारी, ढाई करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित

Mon, 20 Mar 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 20 Mar 2023 12:44 AM IST
सार

विद्युत कर्मचारी 13 सूत्रीय मांगों के पूरा नहीं होने पर तीन दिन पहले हड़ताल पर चले गए थे। सभी कर्मचारी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित 132केवीए बिजलीघर पर धरने पर बैठ गए थे।

विज्ञापन
Strike over, workers engaged in repairing fault
लाइट जाने के बाद हैडपंप से पानी भरती महिलाएं

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में विद्युत निगम के कर्मचारियों की हड़ताल रविवार शाम खत्म हो गई। जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौटकर फाल्ट ठीक करने में लग गए। मगर जिस तरह से जगह-जगह लाइनों में फाल्ट आए हुए हैं, वह सोमवार शाम तक ही पूरी तरह ठीक होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी 13 सूत्रीय मांगों के पूरा नहीं होने पर तीन दिन पहले हड़ताल पर चले गए थे। सभी कर्मचारी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित 132केवीए बिजलीघर पर धरने पर बैठ गए थे। जिला संयोजक मनोहर सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश स्तर पर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को मांग पूरी करने का आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन


बागपत में तीन घंटे गुल रही बत्ती
बागपत में रविवार दोपहर को करीब चार बजे बिजली आपूर्ति पूरे शहर में ठप हो गई। लाइन में फाल्ट आने पर बिजलीघर को बंद करा दिया गया। जिससे फाल्ट ठीक किए जा सके। आपूर्ति को शाम करीब सात बजे शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 घंटे बाद शुरू हुई 20 गांवों की आपूर्ति
हिसावदा व पिलाना बिजलीघर शनिवार सुबह ही ठप हो गए थे। जिसने हिसावदा, पिलाना, सांकलपुट्ठी, रोशनगढ़, दौलतपुर, सिखेड़ा सहित करीब 20 गांव की आपूर्ति बंद हो गई थी। बिजली कर्मियों की हड़ताल के कारण रविवार दोपहर को बिजलीघर में आया फाल्ट दूर किया जा सका। जिससे लोग बिजलीघर पर पहुंचे तो वहां भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। डीएम से फोन पर बात की तो तब दोपहर 12 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। इस बीच बिजली नहीं आने से लोग पानी तक के लिए तरस गए और उनको हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।

रमाला क्षेत्र के किशनपुर बराल बिजली की लाइन में फाल्ट आने से शनिवार रात को कासिमपुर, खेडी, हसनपुर जिवानी, जिवाना गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। समस्या बढने पर रविवार दोपहर को ग्रामीणों ने निजी लाइनमैन को बुलाकर फाल्ट ठीक कराया और आपूर्ति शुरू हो सकी।

बड़ौत में लाइन में फाल्ट आने से 50 फैक्ट्रियों की बत्ती रही गुल बड़ौत में कोताना रोड स्थित बिजलीघर में तकनीकी फाल्ट आ जाने से शनिवार दोपहर एक बजे आपूर्ति ठप हो गई थी। जिसके बाद हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मचारियों ने उसे ठीक कराकर आपूर्ति चालू कराई। इस दौरान 50 से अधिक फैक्ट्रियों में बत्ती गुल रही थी।

हड़ताल से ढाई करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित
हड़ताल से जिले में उपभोक्ता अपने बिल जमा नहीं कर सके। इस कारण करीब ढ़ाई करोड़ का राजस्व प्रभावित हुआ। क्योंकि किसी भी जगह कार्यालय में कर्मचारी नहीं मिले और बिल जमा करने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed