फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   strike news

Baghpat News: संविदा कर्मचारी महासंघ ने दिया अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना

Wed, 22 Apr 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
strike news
शामली। विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ ने मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। बाद में ऊर्जा मंत्री के नाम अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। अधीक्षण अभियंता के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

कहा है कि प्रदेश के विद्युत वितरण निगमों में कार्यरत हजारों संविदा कर्मचारियों को न तो निर्धारित मानक वेतन मिल रहा है और न ही उन्हें समय पर भुगतान किया जा रहा है। महासंघ के अनुसार लगभग 78 हजार संविदा कर्मचारी विभिन्न विद्युत वितरण इकाइयों में कार्यरत हैं, लेकिन आउटसोर्सिंग नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महासंघ का कहना है कि कर्मचारियों को निर्धारित मानक वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन भुगतान में लगातार देरी हो रही है, ईपीएफ और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभों में अनियमितता है, कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है और महिला कर्मचारियों सहित सभी को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर महासंघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन ने कहा है कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार, ललित कुमार, मनोज, यशवीर, रविपाल, रामू, अंकित कुमार व बंटी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed