फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strictly ban on the use of polyethylene

पॉलीथिन के प्रयोग पर सख्ती

Thu, 07 Sep 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 07 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Strictly ban on the use of polyethylene
पालिका में व्यापारियों की बैठक लेते एसडीएम विवेक कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर पालिका सभागार में पॉलीथिन के प्रतिबंध के संबंध में बैठक हुई। व्यापारियों से इस्तेमाल पर रोक लगाने का आह्वान किया। शहर में इसके प्रति अभियान चलाया जाएगा। पॉलीथिन के इस्तेमाल पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम ने कहा लोग जागरूक बनें और पॉलीथिन का इस्तेमाल न करें। 
विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से शहर में पॉलीथिन प्रतिबंध लगाकर अभियान चलाया जाएगा। आम जनों को इसके के लिए जागरूक करेंगे। बुधवार को एसडीएम विवेक कुमार यादव ने शहर के व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कोई भी सामान पॉलीथिन में नहीं दिया जाएगा। शासन और प्रशासन इसके लिए गंभीर है। इससे सबसे ज्यादा प्रदूषण होता है।
विज्ञापन


धरती की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है। नदियों का पानी दूषित हो रहा है। खाने-पीने की वस्तु भी इसके इस्तेमाल से प्रदूषित हो जाती है, इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया शहर में पॉलीथिन का पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में टीम हर रोज निरीक्षण करेगी। ठेली और दुकानों पर इस तरह का सामान मिलता है तो कार्रवाई होगी और शहर के लोगों पर भी कार्रवाई होगी। इसमें कर अधीक्षक विपिन कुमार, महेश शर्मा, नंदलाल डोगरा, सुरेंद्र वर्मा, विनोद कुमार, संजय रूहेला, कुलभूषण जैन मौजूद रहे।  


ईओ ललित कुमार ने बताया  शहर में राह में चलते लोगों के हाथों में अगर पॉलीथिन नजर आएगी उसके खिलाफ भी पालिका की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगवाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed