फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strict action will be taken if passengers are stopped

यात्रियों को रोका तो होगी कड़ी कार्रवाई

Mon, 01 Mar 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if passengers are stopped
यात्रियों को रोका तो होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

डीएम ने टोल ठेकेदार को दी कड़ी चेतावनी, रविवार को ठेकेदार के कर्मचारियों ने यात्रियों से की थी जबरन वसूली
टोल टैक्स से बचने के लिए पूर्वी यमुना नहर के रास्तों का प्रयोग कर रहे यात्री, 10-12 टोल कर्मचारी किए हैं तैनात
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवाना टोल से बचने के लिए पूर्वी यमुना नहर से गुजर रहे वाहनों को जबरन रोका नहीं जा सकेगा। डीएम राजकमल यादव ने टोल ठेकेदारों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए हैं कि यदि वाहनों को जबरन रोका तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोमवार को दूसरे दिन भी टोल ठेकेदार के कर्मचारियों ने यात्रियों को रोककर जबरन वसूली की।
जिवाना टोल प्लाजा से बचने के लिए वाहन चालक सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के गांव बासौली जाने वाले रास्ते से होते हुए पूर्वी यमुना नहर के सहारे टोल का एरिया पार कर रहे हैं। टोल ठेेकेदारों ने दोनों ओर 10-12 युवकों को लगा दिया है। ये युवक वाहनों के बासौली की ओर घूमते ही रोक लेते हैं और जबरन टोल वसूली करते हैं। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने टोल ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी वाहन का रास्ता नहीं रोका जा सकता है। लोगों को उनकी मर्जी से यात्रा करने दें। पूर्वी यमुना नहर का रास्ता सार्वजनिक है। अगर वाहन रोके तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को भी जारी रही वसूली
वहीं सोमवार को भी टोलकर्मी पूर्वी यमुना नहर पर यात्रियों को रोकते रहे। कुछ वाहन चालकों की उनसे नोकझोंक भी हुई, जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई। आसपास के ग्रामीणों में भी टोल कर्मियों के व्यवहार के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी हुआ विरोध
सोशल मीडिया पर सोमवार को यह मामला छाया रहा। स्थानीय लोगों में इसे लेकर रोष है। तमाम लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करते हुए यात्रियोें से जबरन वसूली का विरोध किया।
सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि यदि यात्रियों से जबरन वसूली की गई तो आंदोलन किया जाएगा और इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। किसी को भी सार्वजनिक मार्गों पर यात्रा करने से नहीं रोका जा सकता।
20 किमी एरिया वालों के लिए टोल फ्री हो
युवा किसान क्लब के अध्यक्ष सुभाष नैन ने मांग की है कि 20 किमी के एरिया के लिए टोल फ्री की सुविधा होनी चाहिए। किसानों का टोल से नि:शुल्क आवागमन होना चाहिए।
लोगों का रास्ता नहीं रोकने दिया जाएगा
रालोद के जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया का कहना है कि जबरन लोगों का रास्ता नहीं रोकने दिया जाएगा। लोग किसी भी रास्ते से आने जाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं।

युवकों को मार्गों पर खड़ा करना गलत
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि लोगों का रास्ता रोकना गलत है। वाहन चालक जिस रास्ते से चाहें निकलें। जिस तरह युवकों को खड़ा किया गया है, वह निंदनीय है। रालोद आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed