फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strict action will be taken against those who conduct female foeticide tests.

Baghpat News: कन्या भ्रूण जांच कराने वालों के खिलाफ सख्त होगी कार्रवाई

Sun, 30 Nov 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who conduct female foeticide tests.
- कलक्ट्रेट सभागार में पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर जिला स्तरीय कार्यशाला हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर जिला स्तरीय कार्यशाला हुई, जिसमें डॉ. नीलम सिंह ने लिंग चयन पर रोकथाम के लिए प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने लिंग परीक्षण रोकथाम, दोषी पाए जाने की स्थिति, कानून के प्रावधान, भ्रूण लिंग जांच की गंभीरता और समाज पर इसके दुष्प्रभावों पर चर्चा की। सभी प्रतिभागियों ने अधिनियम के तहत आवश्यक फॉर्म, अभिलेख प्रबंधन, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की कार्यप्रणाली, निरीक्षण और रिपोर्टिंग मानकों की जानकारी प्राप्त की। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि लिंग परीक्षण पर प्रतिबंध केवल कानूनी विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, निजी चिकित्सालयों और अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों को निर्देश दिए कि वह अधिनियम का शत-प्रतिशत पालन करें। यदि कन्या भ्रूण जांच करता मिलता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, युवा स्वास्थ्य कार्यक्रम और सामाजिक जागरुकता अभियानों को जनभागीदारी से मजबूत करने के सुझाव भी दिए गए। इस दौरान सीएमओ डाॅ. तीरथ लाल, नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डाॅ. मसूद अनवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed