फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strict action on short investigation of Corona, Barot CHC Superintendent will be given adverse entry

कोरोना की कम जांच पर सख्ती, बड़ौत सीएचसी अधीक्षक को दी जाएगी प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 24 Nov 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Strict action on short investigation of Corona, Barot CHC Superintendent will be given adverse entry
- बड़ौत नगर में 29 कंटेनमेंट जोन से कम नहीं हुए, जांच में औसत से कम
विज्ञापन

- डीएम ने की समीक्षा तो पकड़ में आया मामला, सुधार के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोरोना संक्रमण की जांच में लापरवाही पर कार्रवाई शुरू हो गई है। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि बड़ौत सीएचसी क्षेत्र में कम जांच हुई है, जिस कारण अधीक्षक डॉ विजय कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए गए हैं। सुधार नहीं किया तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार रात डीएम ने कोरोना टेस्टिंग अभियान की समीक्षा की है। बड़ौत सीएचसी क्षेत्र में एक लाख लोगों के सापेक्ष जांच का आंकड़ा 11 हजार 82 मिला है, जबकि जिले का औसत 15 हजार से ज्यादा है। बड़ौत की औसत जांच 15 हजार के लगभग होनी चाहिए थी, लेकिन जांच नहीं हो सकी। इसके अलावा बड़ौत क्षेत्र में 29 कंटेनमेंट जोन हैं, जिनमें कमी नहीं आई है। इसी वजह से डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि सीएचसी अधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी जाए। बागपत, पिलाना, खेकड़ा समेत अन्य सीएचसी की औसत जांच सही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed