फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stress and depression go away, eyes light up

चक्रासन के नियमित अभ्यास से फेफड़ों को मिलती है ज्यादा ऑक्सीजन

Sat, 08 May 2021 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Stress and depression go away, eyes light up
बड़ौत। कोरोना महामारी के बीच में योगाभ्यास से खुद को स्वस्थ बनाए रखना है। इस मौसम में बीमारियों से बचना बेहद जरूरी है। योगाभ्यास में आसनों का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। यह कहना है दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर व योगाचार्य डॉ. महेश कुमार मुछाल का। योगाचार्य ने बताया कि चक्रासन करने पर शारीरिक स्थिति एक चक्र के समान दिखाई देती है। इसलिए इसे चक्रासन कहा जाता हैं।
विज्ञापन

चक्रासन करने का तरीका
- योगाचार्य ने बताया कि चक्रासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। फिर घुटनों को मोड़ें और एड़ी को जितना हो सके, अपने नितंब के पास लाएं। फि र अपने हाथों को उठाकर कानों के किनारे ले आएं। हथेलियों को जमीन पर रखें। अपने पैरों के साथ-साथ हथेलियों का उपयोग करके शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। अपने कंधे और पैरों को समानांतर खोलें अर्थात आपके पैरों की एडियों के बीच की दूरी कंधों के समान होनी चाहिए। इसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार धीरे-धीरे कमर को ऊपर की तरफ उठाएं। घुटनों और कोहनियों को अधिक से अधिक सीधा रखने की कोशिश करें।
विज्ञापन

चक्रासन के विशेष लाभ
- योगाचार्य का कहना है कि अस्थमा के रोगियों को इसका अभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए। चक्रासन के नियमित अभ्यास से फेफड़ों को अधिक ऑक्सीजन मिलती है। तनाव और अवसाद दूर होता है। आंखों की रोशनी तेज होती है। पाचन और प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रासन करते समय सावधानियां
- उन्होंने बताया कि जिनको पीठ की चोट या रीढ़ की हड्डी में समस्याएं है, वह चक्रासन न करें। हृदय की बीमारियों व उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्ति भी चक्रासन न करें। गर्भवती महिलाओं को भी इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed