फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Street sealing in Aurangabad Sheikhpura, family quarantine done to family

औरंगाबाद शेखपुरा में गली सील, परिजनों को किया होम क्वारंटीन

Sat, 30 May 2020 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Street sealing in Aurangabad Sheikhpura, family quarantine done to family
खेकड़ा। खेकड़ा नगर में शुक्रवार की रात सब्जी आढ़ती के रूप में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा की गली को सील कर दिया गया। सब्जी आढ़ती के चार परिजनों और उनके संपर्क में आए 15 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए।
विज्ञापन

खेकड़ा शहर स्थित कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. ताहिर ने बताया कि 25 मई को शहर स्थित सब्जी मंडी में 20 सब्जी आढ़तियों के सैंपल लिए गए थे। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे रिपोर्ट आई। इसमें 19 आढ़तियों की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि एक में कोरोना की पुष्टि हुई। उसे रात में ही कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने मोहल्ले में पहुंच कोरोना पाजिटिव सब्जी आढ़ती की गली को सील करा दिया। सौ से अधिक लोगों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने की हिदायत दी। दो पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। दोपहर करीब बारह बजे एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा एवं नगर पालिका के ईओ मोहल्ले में पहुंचे और गली में रहने वालों को घरों से बाहर न निकलने की कड़ी हिदायत दी। साथ ही उनकी जरूरी वस्तुओं खाद्य सामग्री आदि की होम डिलीवरी कराने की बात कही। नगर पालिका के कर्मचारियों ने गली में साफ सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन भी किया।
विज्ञापन

दिल्ली सब्जी मंडी से आया संक्रमण
एसडीएम राजपाल सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव सब्जी आढ़ती दिल्ली से थोक में सब्जी लाकर यहां की मंडी में बेचता है। दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में आए दिन उसका आना जाना लगा रहता है। संभवत: वह दिल्ली सब्जी मंडी से ही संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडी में भी लिए सैंपल
खेकड़ा। स्वास्थ विभाग की टीम डूंडाहैड़ा मार्ग स्थित सब्जी मंडी में भी पहुंची। कोरोना सब्जी आढ़ती के संपर्क में रहे 15 सब्जी विक्रेताओं के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed