{"_id":"6037e1338ebc3ee9652af69f","slug":"stopped-operation-of-two-brick-kilns-baghpat-news-mrt527187761","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ईंट भट्ठों का संचालन रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ईंट भट्ठों का संचालन रुकवाया
विज्ञापन
बागपत के सरूरपुर गांव स्थित ईंट भट्टे पर कार्रवाई करने पहुंचे एसडीएम अनुभव सिंह व तहसीलदार प्रस?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर कलां में बिना अनुमति के शुरू कर दिए गए थे दो ईंट भट्टे
एसडीएम और तहसीलदार ने चिमनी में पानी डलवाकर बुझवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में दो ईंट भट्ठा संचालकों ने अनुमति के बिना भट्ठों में संचालन शुरू कर दिया। डीएम राजकमल यादव के आदेश पर एसडीएम सदर और तहसीलदार ने चिमनी में पानी डलवाकर चिंगारी बुझवाई। उन्होंने एनजीटी के आदेश नहीं आने तक भट्ठों का संचालन नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं।
एनजीटी ने ईंट भट्ठों के संचालन पर रोक लगा रखी है। बृहस्पतिवार को सरूरपुर कलां गांव में महालक्ष्मी व पार्श्वनाथ ब्रिक फील्ड में चिंगारी छोड़ दी गई। इसकी सूचना पर डीएम राजकमल यादव ने एसडीएम अनुभव सिंह और तहसीलदार प्रसून कश्यप को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा। दोनों अधिकारियों ने चिमनी में पानी डलवाकर चिंगारी बुझवाई। एसडीएम ने बताया कि दोनों भट्ठों में एनजीटी के नियमों को पूरा किए बगैर ही चिंगारी छोड़ दी गई थी। चिमनी में पानी डालकर चिंगारी को बुझवा दिया गया है। उन्होंने भट्ठा संचालकों को एनजीटी के आदेश नहीं मिलने तक संचालन न करने की चेतावनी दी।