{"_id":"629111ad43fc0620614eb610","slug":"stop-duggar-and-unfit-vehicles-by-running-a-campaign-dm-baghpat-news-mrt5903644169","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार व अनफिट वाहनों को अभियान चलाकर बंद करें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार व अनफिट वाहनों को अभियान चलाकर बंद करें: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम राजकमल यादव ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट के सभागार में शुक्रवार को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने सख्ती से सड़क पर नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर अनफिट व डग्गामार वाहनों को अभियान चलाकर बंद करने का आदेश दिया।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम राजकमल यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। रोड सेफ्टी की दिशा में जनपद में अच्छा काम किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर साइन बोर्ड, ब्लैक स्पॉट, जेबरा क्रासिंग आदि एक सप्ताह के अंदर बन जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर कोई भी वाहन अनफिट नहीं मिलना चाहिए। स्कूलों में अनफिट वाहन चलने पर कार्रवाई करें। सीएमओ को इमरजेंसी मेडिकल प्लान बनाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सड़कों पर कहीं भी वाहनों के न खड़ा होने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के लोगों से भी नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ रंजीत सिंह, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, एआरटीओ सुभाष राजपूत समेत अन्य उपस्थित रहे।