फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stones were pelted on the wedding party bus, the wedding guests were chased and beaten

Baghpat News: बारात की बस पर पथराव, बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sun, 04 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Stones were pelted on the wedding party bus, the wedding guests were chased and beaten
पथराव के दौरान बस के पास पड़ा पत्थर - फोटो : BAGHPAT
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में बरात की बस को रुकवाकर पथराव किया गया और बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बरातियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। पथराव और मारपीट में आठ बाराती घायल हो गए।
विज्ञापन

शामली के राझड़ गांव निवासी रणबीर के बेटे आकाश की बरात रविवार सुबह गाजियाबाद के बेहटा गई थी। बरात में आकाश की बुआ के बेटे पंकज निवासी सिसाना के साथ भी कई युवक गए थे। जिनकी बरात से लौटते हुए बस में पंकज के साले वंश निवासी बरला जट से कहासुनी हो गई। वंश के पक्ष में राझड़ गांव के युवक भी बोलने लगे और सिसाना के युवकों का विरोध करने लगे।
विज्ञापन

इस पर युवकों ने पहले ही 20-25 साथियों को फोन करके हाईवे पर बुला लिया और बस सिसाना गांव में पहुंचते ही पथराव कर दिया। बराती बस से उतरकर भागे तो पीछा करके डंडों से पीटा। जिससे बस चालक संजय शर्मा, बंटी, सचिन, मुकुल, सुमित, हाशिम समेत आठ बराती घायल हो गए। वहां कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग गए। दो घायलों का जिला अस्पताल तो अन्य को मामूली चोट होने के कारण निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह के अनुसार तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बागपत के सिसाना गांव में बरातियों से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी

बागपत के सिसाना गांव में बरातियों से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी- फोटो : BAGHPAT

बागपत के सिसाना गांव में हाईवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त हुई बस में जांच करते पुलिसकर्मी

बागपत के सिसाना गांव में हाईवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त हुई बस में जांच करते पुलिसकर्मी- फोटो : BAGHPAT

बागपत के सिसाना गांव में क्षतिग्रस्त खडी बस

बागपत के सिसाना गांव में क्षतिग्रस्त खडी बस- फोटो : BAGHPAT

बागपत के सिसाना गांव में पुलिस को घटना की जानकारी देते बराती

बागपत के सिसाना गांव में पुलिस को घटना की जानकारी देते बराती- फोटो : BAGHPAT

बागपत के सिसाना गांव में  पत्थराव के बाद क्षतिग्रस्त हुई बस

बागपत के सिसाना गांव में पत्थराव के बाद क्षतिग्रस्त हुई बस- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed