फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stones in Mavi Kalan for cutting tide, ten injured

ज्वार काटने को लेकर मवी कलां में पथराव, दस घायल

Thu, 17 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Stones in Mavi Kalan for cutting tide, ten injured
मवीकलां गांव में पथराव में घायल होने के बाद बागपत जिला अस्पताल में ईलाज के लिए पहुंचे लोग - फोटो : BAGHPAT
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को खदेड़ा, जांच शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के मवी कलां गांव में खेत से ज्वार काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। खेत से दोनों पक्ष गांव लौटे तो मारपीट और पथराव हुआ। इसमें दस घायल हो गए। पुलिस न मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।

बृहस्पतिवार को मवी कलां गांव निवासी खालिद अपनी मां नूर निशा के साथ खेत में ज्वार काटने के लिए गया था। ज्वार काटने को लेकर दूसरे पक्ष के हैदर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि मां-बेटे पर हमला किया गया। इसके बाद दोनों पक्ष गांव पहुंचे और यहां भी तनाव बन गया। दोनों पक्षों की बीच मारपीट हुई। पथराव किया गया और लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष के खालिद, नाजुद्दीन, रियाजुद्दीन, फरियाद, आरिफ और नूर निशा जबकि दूसरे पक्ष के हैदर, कल्लू, परवेश और ताहिर भी घायल हुए। गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को खदेड़ा। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed