फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stoned for commenting on woman in Hillwadi

हिलवाड़ी में महिला पर टिप्पणी करने पर पथराव

Mon, 16 Mar 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Stoned for commenting on woman in Hillwadi
बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव में गर्भवती महिला पर टिप्पणी करने की शिकायत करने पर पड़ोसियों ने उन पर पथराव किया। इससे गर्भवती महिला घायल हो गई। महिला के पति ने कोतवाली में दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं बरवाला गांव में भी ट्रैक्टर से फसल उजाड़ने से मना करने पर जेठ के बेटे ने महिला को लोहे की रॉड़ से हमलाकर अधमरा किया। पुलिस ने दोनों महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव की महिला अंजुम पत्नी इंतजार सात माह की गर्भवती भी है, उस पर पड़ोस की महिलाएं कई दिन से टिप्पणी कर रही थी। रविवार को जब उन्होंने टिप्पणी की तो उसने अपने पति को इसकी शिकायत की। जब उसका पति इस मामले की शिकायत करने पहुंचा तो पड़ोस की महिला और एक युवक ने पथराव करना शुरू कर दिया। इससे अंजुम को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पति इंतजार ने दो महिला समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

दूसरी घटना बरवाला गांव में हुई। वहां राजेश पत्नी स्वर्गीय सोमपाल के खेत में उसके जेठ के बेटे ने ट्रैक्टर ले जाकर फसल उजाड़ दी। जब उसने मना किया तो उसने लोहे की रॉड़ से उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उसने रमाला थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed