{"_id":"61c362c45a056c763005d544","slug":"stone-pelting-on-truck-on-national-highway-baghpat-news-mrt570191694","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर भाग गया था आरोपी चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नेशनल हाईवे पर लधवाड़ी मोड़ के पास ट्रक ने गलत दिशा से आते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने ट्रक पर पथराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
शामली के इस्सोपुर टील के रहने वाला देवेंद्र बुधवार को सोनीपत से बाइक से घर लौट रहा था। वह नेशनल हाईवे पर लधवाड़ी मोड़ के पास पहुंचा तो गलत दिशा से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे ट्रक व बाइक के बीच में देवेंद्र फंस गया। लोगों ने किसी तरह उसे ट्रक के नीचे से निकालकर बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। इससे गुस्साए कुछ लोगों ने ट्रक पर पथराव कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया। उधर, मुजफ्फरनगर के ग्राम फुगाना का अश्विनी अपनी मां लीला देवी के साथ बाइक से दिल्ली जा रहा था। पाली गांव के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए।