{"_id":"60df55b58ebc3ec208284d13","slug":"stone-pelting-and-firing-by-dragging-frost-on-the-highway-in-daula-baghpat-news-mrt545580751","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-बागपत हाईवे पर डौला गांव में पाला खींचकर पथराव, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-बागपत हाईवे पर डौला गांव में पाला खींचकर पथराव, फायरिंग
विज्ञापन
चुनाव रंजिश पाले बैठे दो पक्ष शुक्रवार को नाली विवाद पर आ गए आमने-सामने
डौला चौकी पुलिस के सामने जमकर बवाल, एक घंटे तक हाईवे पर अराजकता
थाना प्रभारी ने हालात पर पाया काबू, दोनों पक्षों के दस लोगों को किया गया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। मेरठ-बागपत हाईवे स्थित ग्राम डौला में शुक्रवार को दो पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर जमकर संघर्ष हुआ। मेरठ-बागपत हाईवे पर पाला खींचकर पथराव तथा कई राउंड फायर किए गए। इसमें कई राहगीर घायल हुए जबकि कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हाईवे पर करीब एक घंटे तक अराजकता का माहौल रहने से जाम लगा रहा। डौला चौकी पुलिस मूकदर्शक बनी रही। सूचना पर पहुंचे संघावली अहीर थाना प्रभारी फोर्स ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। उधर, मामले में दोनों पक्षों के दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव डौला निवासी इरफान पुत्र मकसूद प्रधान पद का चुनाव हार गया था। इससे पड़ोसी सन्नवर पुत्र जमालुद्दीन के साथ रंजिश शुरू हो गई। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है। इस चुनावी रंजिश को शुक्रवार को मकान और नाली निर्माण के विवाद का रूप दे दिया गया। इरफान के घर विवाद सुलझाने को लेकर पंचायत हुई। इसमें बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। पंचायत में बात बिगड़ने पर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष मेरठ-बागपत हाईवे पर पाला खींचकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष के लोगों ने घरों की छतों पर चढ़कर एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग भी की गई। पथराव में इरफान पुत्र मकसूद, साजिद पुत्र वकील एवं छर्रा लगने से हारुन पुत्र इरफान आदि अन्य घायल हो गए। इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। उन्होंने घर में घुसकर दरवाजे बंद कर लिए।
डौला चौकी पुलिस बवाल के दौरान मूकदर्शक बनी रही। मेरठ-बागपत हाईवे पर करीब एक घंटे तक अराजकता का माहौल रहने से जाम लगा रहा। सूचना पर एसओ रवि रत्न सिंह अतिरिक्त पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और बवालियों को दौड़ाया। साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा। इसके बाद यातायात सामान्य कराया। दोनों पक्षों के इरफान, साजिद, हारुन, जाहिद, जब्बार, गफ्फार, सनव्वर, महबूब, गफ्फार, शाकिर को गिरफ्तार कर लिया। दरोगा सत्यपाल सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों को किया जा रहा चिह्नित
मकान व नाली निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों से दस लोगों को गिरफ्तार किया है। वीडियो देखकर अन्य आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। - अनुज मिश्रा, सीओ बागपत।