फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Steps to move with Shriram's cheers RSS Samagam

श्रीराम के जयकारों के साथ समागम की ओर बढ़ाए कदम

Mon, 26 Feb 2018 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 26 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Steps to move with Shriram's cheers RSS Samagam
बागपत के पुराना कस्बे से मेरठ में आयोजित राष्ट्रोदय समागम के लिए रवाना होते स्वयंसेवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राष्ट्रोदय स्वयंसेवक समागम में शामिल होने को लेकर जिले में उत्साह अलग ही नजर आया।  जिले के सभी खंडों की इकाइयों से  बसों ने मेरठ के लिए कूच किया। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारी और नेता अपने वाहनों से अपनी टोलियों के साथ मेरठ पहुंचे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने भारी जोश और उत्साह के साथ आरएसएस के इस राष्ट्रोदय समागम में ऐतिहासिक आहुति देने का काम किया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने जय श्रीराम    के नारे लगाकर मेरठ के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही संघ के स्वयंसेवकों का हुजूम सड़कों पर उमड़ने लगा। यहीं से संघ कार्यकर्ताओं ने हाईवे के रास्ते मेरठ कूच किया। इस मार्ग पर अन्य वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया था। बसों पर भगवा ही भगवा लहरा रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ गणवेश में एक सैलाब सा यहां नजर आया। इस समागम में उमड़ने वाली भीड़ को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के लिए ही जिला पुलिस प्रशासन ने 24 फरवरी की दोपहर से हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू किया। 

स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं के लिए पदाधिकारियों ने बागपत में विभिन्न स्थानों पर कई बसें लगाई। रविवार को सुबह आठ बजे स्वयं सेवक मेरठ के लिए बताए गए स्थानों पर एकत्र हुए। बागपत, टटीरी, काठा, बड़ौत, खेकड़ा व सराय से कार्यकर्ता बसों में सवार होकर मेरठ के लिए रवाना हुए।

इस दौरान कई कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों से भी मेरठ गए। स्वयं सेवक भारत माता की जय, जय श्रीराम आदि नारे लगाते हुए मेरठ की तरफ रवाना हुए। इस मौके पर जय कुमार, केपी भारद्वाज, सीडी शर्मा, संजय प्रजापति, संजय रुहेला, रणवीर चौधरी, काठा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. पंकज सिंह, सत्येंद्र सिंह, महिपाल सिंह, अरुण सिंह, सुभाष दाहिमा, विशाल दाहिमा, विनोद कुमार, अतुल देव शर्मा, विकास कौशिक, लोकेश कुमार, हरिओम सिंह, गोविंद सिंह, सुधीर कुमार, अशोक कुमार आदि रहे।

खेकड़ा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मेरठ में आयोजित राष्ट्रोदय कार्यक्रम के लिए स्वयंसेवक सुबह नौ बजे नगर में जैन कॉलेज मार्ग पर एकत्र हुए और तीन बसों में सवार होकर मेरठ रवाना हुए। आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख विष्णु गुप्ता और अश्विनी प्रभाकर ने बताया कि  खेकड़ा नगर से करीब 200 स्वयं सेवकों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है।

इसमें भाग लेने के लिए गणवेश खरीदने का क्रम शनिवार तक बना रहा।  बसों के अलावा निजी वाहनों से भी स्वयं सेवक मेरठ गए। इसमें स्वयं सेवक प्रेम शंकर, पुष्पेंद्र कुमार, मनोज धामा, अनुज धामा, राजीव कुमार, प्रमोद जैन, अश्वनी प्रभाकर आदि रहे।

भारत माता की जयघोष से गूंजा माहौल
बड़ौत। मेरठ में रविवार को आरएसएस के राष्ट्रोदय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नगर से काफी संख्या में कार्यकर्ता भारत माता की जयघोष करते हुए रवाना हुए। भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर के नेतृत्व में काफी संख्या में आरएसएस कार्यकर्ता बिनौली रोड से भारत माता की जय-जयकार करते हुए जोश के साथ मेरठ के लिए निकले।


इस अवसर पर राजन जैन, चंद्रवीर, दीपक बामनौली, सचिव वत्स, अंकित बड़ौली, राजीव, अंकित, अमित लौहड्डा, अंकित तोमर, संजीव मान, चिंटू, अमित मिश्रा, रोहित तोमर, सुधीर मान, भूपेश राणा गोल्ड़ी, रोहित चौहान, नरेंद्र, सुधीर आदि मेरठ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed