{"_id":"611d47298ebc3e79fc75d57f","slug":"statues-of-ajit-singh-charan-singh-and-baba-shahmal-will-be-installed-in-12-villages-baghpat-news-mrt5523680190","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 गांवों में लगेंगी अजित सिंह, चरण सिंह व बाबा शाहमल की प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 गांवों में लगेंगी अजित सिंह, चरण सिंह व बाबा शाहमल की प्रतिमाएं
विज्ञापन
बागपत में पत्रकार वार्ता करते रालोद नेता धीरज उज्जवल
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से बात करके प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने शुरू कराया कार्य
- जयपुर में मखराना पत्थर से तैयार कराई जा रही तीनों की प्रतिमाएं, छपरौली के सभी गांवों से लिया जा रहा सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। छपरौली विधानसभा क्षेत्र के 12 गांवों में चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा लगवाई जाएगी। इसके साथ ही कई गांवों में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह और बाबा शाहमल की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से बात करके प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने मूर्ति बनवाने का कार्य शुरू करा दिया है। इसमें अभी केवल छपरौली क्षेत्र ही शामिल किया गया है और इसके बाद बड़ौत व बागपत विधानसभा क्षेत्र में भी मूर्ति लगवाने की तैयारी कर रहे है।
रालोद के जिला कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा लगवाने की शुरूआत हजूराबाद गढ़ी से कराई जाएगी। इसके बाद मवीकलां, बिनौली, दोघट, भड़ल, शबगा, छपरौली, लूंब, हेवा समेत 12 गांवों में प्रतिमाएं लगेंगी। इनके साथ ही किसान मसीहा चौधरी चरण व बाबा शाहमल की प्रतिमाएं कई गांवों में लगाई जाएंगी। कहा कि यह सभी प्रतिमाएं सात फुट की होंगी, जिन्हें जयपुर में मखराना पत्थर से बनवाया जा रहा है। एक मूर्ति पर करीब दो से ढाई लाख रुपये का खर्च आ रहा है। इसमें सभी गांवों के लोग आर्थिक रूप से सहयोग कर रहे है। बताया कि प्रतिमाओं को लगवाने का उद्देश्य यह भी है कि आने वाली पीढ़ी इन सभी के इतिहास को जान सके कि उनका देश की आजादी से लेकर किसानों की हालत सुधारने में कितना सहयोग रहा है। इस दौरान राजू सिरसली भी मौजूद रहे।