{"_id":"605646a58ebc3e76a43de418","slug":"statue-of-shaheed-bhagat-singh-installed-in-luhari-village-baraut-news-mrt5309010186","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुहारी गांव में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुहारी गांव में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित
विज्ञापन
बड़ौत के लुहारी गांव में सभा को सम्बोधित करते यादवेंद्र सिंह सिद्घू।
- फोटो : BARAUT
शहीद भगत सिंह के पौत्र यादवेंद्र सिंह सिधु ने किया प्रतिमा का अनावरण
बड़ौत (बागपत)। लुहारी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई। शहीद भगत सिंह के पौत्र यादवेंद्र सिंह सिधु ने प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने किसान आंदोलन का सभी से समर्थन करने का आह्वान किया।
शनिवार को गांव पहुंचने पर यादवेंद्र सिंह सिधु का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सिधु ने कहा कि इस देश को बनाने में सभी धर्मों के लोगों ने अपना खून बहाया है। सरकार से मांग की जा रही कि शहीद संग्रहालय बनाया जाएं, लेकिन वह नहीं बना रही है। अब सरकार नहीं बनाएगी तो शहीद भगत सिंह ब्रिगेड की ओर से शहीद संग्रहालय बनाया जाएगा। इंकलाब का मतलब बदलाव होता है, जो सभी के लिए अच्छा हो। इस बदलाव की शुरूआत किसान आंदोलन के रूप में की गई है। यह मौका फिर से आ गया है जब हमें तय करना है कि उसे भारत मां का बेटा बनना है या अंबानी का बेटा बनना है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष फसल और नस्ल दोनों को बचाने के लिए किया जा रहा है। युवाओं से उन्होंने नशा प्रवृत्ति से दूर रहने का आह्वान किया।
इससे पूर्व यज्ञ का आयोजन भी किया गया। यजमान ग्राम प्रधान सुधीर कुमार और ब्रह्मा देवेंद्र शर्मा रहे। इस अवसर पर डा संजीव आर्य, अशोक कुमार, अनिल चौहान, कुलदीप, संजीव कुमार, महाराज सिंह, नरेंद्रपाल, अमरपाल, दीपक, डा श्यामपाल, तेजपाल, वीरेंद्र, संसार सिंह, जयपाल सिंह, चौधरी ओम सिंह आदि मौजूद रहे।