फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   State team will inspect Baghpat CHC

Baghpat News: प्रदेश की टीम करेगी बागपत सीएचसी का निरीक्षण

Tue, 25 Apr 2023 04:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 25 Apr 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
State team will inspect Baghpat CHC
- निरीक्षण के आधार पर तय होगी अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की रैंकिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रदेश की टीम बागपत सीएचसी का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाएं देखेगी। अभिलेखों की जांच के साथ अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी। टीम के निरीक्षण के आधार पर अस्पताल की रैकिंंग तैयार की जाएगी। टीम के निरीक्षण को लेकर सीएचसी में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही है।
सीएचसी अधीक्षक डाॅ. विभाष राजपूत ने बताया कि प्रदेश स्तर की टीम इसी सप्ताह टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं को देखेगी। टीम के निरीक्षण को लेकर अस्पताल स्तर पर तैयारियां कराई जा रहीं हैं। अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली व्यवस्थाओं को ठीक करा दिया गया है। सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों को मरीजों का सही उपचार करने और सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

अस्पताल के अभिलेखों को दुरुस्त कराया जा रहा है और परिसर में सफाई, पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण करा दी गईं हैं। टीम अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की रैंकिंग जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed