फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   State level wrestling championship starts today, 250 players weighed

Baghpat News: प्रदेश स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप आज से, 250 खिलाड़ियों का वजन किया

Fri, 21 Nov 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
State level wrestling championship starts today, 250 players weighed
रमाला। बूढ़पुर गांव में प्रदेश स्तरीय महिला व पुुरुष वर्ग की कुश्ती चैंपियनशिप 21 से 23 नवंबर तक कराई जाएगी। चैंपियनशिप के लिए प्रदेशभर से 250 पहलवानों ने बृहस्पतिवार को पहुंचकर अपना वजन कराया। यह पहलवान शुक्रवार से दांव-पेंच दिखाएंगे। वहीं पहलवानों के ठहरने की व्यवस्था भी गांव में की गई है।
विज्ञापन

बूढ़पुर गांव में शुक्रवार सुबह से फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन के मुकाबले शुरू होंगे। चैंपियनशिप में प्रदेशभर से एक हजार से अधिक पहलवान पहुंचने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को 250 से अधिक पहलवान गांव में पहुंच चुके हैं। कुश्ती चैंपियनशिप के आयोजक सहंसरपाल तोमर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम तक वजन लेने की प्रकिया पूरी कर दी गई है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही मुकाबले शुरू हो जाएंगे। अभी तक पहुंचे पहलवानों का पहले ही वजन किया जा रहा है, जिससे मुकाबले के समय किसी भी तरह की परेशानी न हो। खिलाड़ियों के रुकने व खाने की व्यवस्था गांव में की गई है। बताया कि फ्री स्टाइल महिला व पुरुष वर्ग में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 व 130 किलो और ग्रीको रोमन स्टाइल पुरुष वर्ग में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130 किलो में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और शुक्रवार को भी काफी खिलाड़ी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed