{"_id":"6758aaea264bd9bc170d8e54","slug":"state-government-termed-anti-teacher-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-123087-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्रदेश सरकार को शिक्षक विरोधी बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्रदेश सरकार को शिक्षक विरोधी बताया
Wed, 11 Dec 2024 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट का जिला सम्मेलन हुआ। इसमें शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति, नई पेंशन प्रणाली समेत अन्य मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। प्रदेश सरकार को शिक्षक विरोधी बताते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
सम्मेलन का शुभारंभ राज्य मंत्री केपी मलिक, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, डाॅ़ उमेश चंद त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ़ उमेशचंद त्यागी ने प्रदेश सरकार को शिक्षक विरोधी बताया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण करने की मांग की। संगठन के प्रांतीय मंत्री सुशील चौधरी ने कहा कि अपनी समस्याओं को हल कराने के लिए हमेशा संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा। जिला मंत्री संजीव कुमार ने कहा कि संगठन के शिक्षकों की समस्याओं के निवारण व सेवा सुरक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी पड़ेगी।
राज्य मंत्री केपी मलिक ने शिक्षकों को समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वसन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रकाश शर्मा, देवेन्द्र सोलंकी, धर्मेंद्र खोखर, सुदेश, राजकुमार, वकीलचंद जैन, कुशलवीर सिंह, योगेश कुमार, राजकुमार तोमर आदि उपस्थित रहे।