फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   State division and High Court bench sought

प्रदेश विभाजन और हाईकोर्ट बैंच की मांग

Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
आजाद नगर में नव चेतना क्रांति ग्रुप संचालक आम जन मुक्ति अभियान के तत्वावधान में उप्र के विभाजन के लिए संघर्ष का निर्णय लिया।
विज्ञापन


 युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हाईकोर्ट बेंच के लिए संघर्ष अधिवक्ताओं ने भी उप्र के विभाजन का समर्थन किया और प्रदेश विभाजन और हाईकोर्ट बेंच के संघर्ष को जन आंदोलन बनाने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये बॉडीलैंड पार्टी के पूर्व सांसद वासुमतारि ने कहा उप्र का विभाजन हुए बिना यहां का विकास नहीं हो सकता। छोटे-छोटे राज्यों के होने से ही विकास संभव है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे देवेंद्र आर्य एडवोकेट ने कहा पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग बहुत दिनों से चल रही है। यहां हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होने से जहां यहां के लोगों को सुलभ न्याय मिलेगा, वहीं आर्थिक रूप से भी वे परेशान नहीं होंगे। 
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्य निर्माण संघ के अध्यक्ष बाबा आर के देव, चौधरी यशपाल सिंह थांबा, चौधरी अलबेल सिंह, इकबाल कवि, डॉ. महक सिंह, ईश्वर सिंह एडवोकेट, अशोक नरार बुंदेलखंड, जयसिंह, एडवोकेट, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, यशवीर सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह राठी, सत्तार, इमरान, डॉ. ओमवीर सिंह, प्रीतम सिंह वर्मा, मुनेश बरवाला, नरेश ठेकेदार, मांगेराम, रणबीर, अशोक आदि ने विचार रखे। इसमें धर्मेंद्र हिलवाड़ी और सविता आर्य ने भजनों की प्रस्तुति की। अनीता खोखर ने मातृ शक्ति का प्रतिनिधित्व किया। इसमें हरेंद्र मुखिया, बसंत बामनौली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed