फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Start of making learning license, date is not available

लर्निंग लाइसेंस बनाने का कार्य शुरु , नहीं मिल रही डेट

Mon, 17 Aug 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Start of making learning license, date is not available
एआरटीओ दफ्तर में लाइसेंस बनवाने के लिए चल रही दो माह की वेटिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सहायक संभागीय परिवहन विभाग के दफ्तर में सोमवार से लर्निंग लाइसेंस बनाने कार्य शुरू हो गया है। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को एआरटीओ कार्यालय में दो माह की वेटिंग चल रही है। 17 अगस्त से शुरू हुई लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में आवेदकों को डेट निर्धारित नहीं हो रही है।
कोरोना महामारी फैलने के बाद शासन ने प्रदेश भर में लर्निंग लाइसेंस बनाने पर 22 मार्च से 31 मई तक प्रतिबंध लगा दिया था। शासन ने एक जून से लर्निंग लाइसेंस बनाने की अनुमति दे दी थी, मगर एक दिन में 30 लर्निंग बनाने की ही अनुमति दी। जिले में एक दिन में 250 से तीन सौ आवेदन हो रहे थे, इस कारण लगातार वेटिंग बढ़ती जा रही थी। शासन ने पुन: पांच से 14 अगस्त तक लर्निंग लाइसेंस बनाने के कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिले में अब दो माह की वेटिंग चल रही है। नये आवेदकों को लाइसेंस के लिए डेट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रशासन) सुभाष राजपूत ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए शासन ने एक दिन में 30 लर्निंग लाइसेंस बनाने की अनुमति दी है। जिले में दो माह की वेटिंग चल रही है। दो माह से अधिक की तिथि निर्धारित नहीं की जा सकती है। सोमवार को भी दो सौ से अधिक आवेदन किए गए हैं, मगर दो माह की वेटिंग होने के कारण अभी डेट निर्धारित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed