फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SSP inspected the main post office

एसएसपी ने मुख्य डाकघर का किया निरीक्षण

Thu, 24 Dec 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
SSP inspected the main post office
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डाक विभाग मेरठ के एसएसपी ने बृहस्पतिवार को मुख्य डाकघर बड़ौत का निरीक्षण किया। उन्होंने डाक कर्मियों को निर्देशित किया गया कि सरकार की जन लाभकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं।

एसएसपी मेरठ उग्रसैन बृहस्पतिवार को सहायक अधीक्षक डाकघर बड़ौत उपमंडल सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल के साथ मुख्य डाकघर पहुंचे। उन्होंने डाकघर में आए लोगों से स्पीड पोस्ट सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने डाक कर्मियों की बैठक ली। बताया कि लोगों को उनके घर पर आधार इनेबिलड पेमेंट सिस्टम से नगदी भिजवाई जा सकती है। इसके अलावा जिस व्यक्ति मजदूर, किसान, व्यापारी का किसी भी बैंक में खाता है और वह उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन, किसान सहायता राशि, जन धन योजना के खातों में सरकार द्वारा भेजी जाने वाली सहायता राशि का भुगतान करा सकते है। बताया कि पोस्टमैन के माध्यम से घर बैठे किसी भी बैंक की न्यूनतम 100 अधिकतम 10000 रुपये तक की धनराशि डाकघर से निशुल्क प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा, बिजेन्द्र तोमर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed