{"_id":"6609ffb2929d7e6ce800e6d5","slug":"sso-of-baravad-power-station-beaten-with-butt-of-pistol-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-108346-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ावद बिजलीघर के एसएसओ को तमंचे की बट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ावद बिजलीघर के एसएसओ को तमंचे की बट से पीटा
विज्ञापन
बिनौली। शटडाउन नहीं देने पर एक युवक ने बड़ावद विद्युत उपकेंद्र पर मौजूद एसएसओ को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। एसएसओ ने बिजलीघर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए बिनौली थाने में तहरीर दी।
वाजिदपुर गांव निवासी राजीव कुमार ने तहरीर में बताया कि वह बड़ावद के 33/11 विद्युत उपकेंद्र में एसएसओ है। रविवार को वह उपकेंद्र पर ड्यूटी दे रहा था। उसी दौरान बड़ावद गांव का एक युवक आया और गाली गलौज करते हुए सिर में तमंचे की बट से वार कर घायल कर दिया। उसने कहा कि फोन करने पर भी शटडाउन क्यों नहीं दिया। उसने सरकारी दस्तावेज, कुर्सी, मेज व मशीनों में तोड़फोड़ भी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घायल एसएसओ को सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं धनोरा सिल्वरनगर गांव के विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर हेल्पर के पद पर कार्यरत अनिल राणा को गांव के दो युवकों ने मारपीट कर घायल किया है। पीड़ित ने राजा, नीटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।