फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sports stadium to be built in Balaini if ??SP government is formed: Akhilesh Yadav

सपा सरकार बनने पर बालैनी में बनवाएंगे खेल स्टेडियम : अखिलेश यादव

Wed, 17 Feb 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sports stadium to be built in Balaini if ??SP government is formed: Akhilesh Yadav
बालैनी। श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में चल रही समाजवादी स्पोर्ट्स लीग के समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खिलाड़ियों वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने एलान किया कि सपा सरकार बनने पर बालैनी में स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। भाजपा सरकार में किसान और खिलाड़ी सबसे ज्यादा दुखी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को वर्चुअल संवाद में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बागपत विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की भूमि है। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत कर विश्व पटल पर जिले और देश का नाम रोशन करने के लिए भी प्रेरित किया। सपा सरकार में खिलाड़ियों के लिए किए गए कार्य को गिनाया। यह भी कहा कि सपा ने बागपत के सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को यश भारती से नवाजा है। वर्तमान भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुुए कहा कि किसान और खिलाड़ी दोनों ही दुखी हैं। किसानों से उनका हक छीना जा रहा है और खिलाड़ियों को सुविधाएं नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। पूर्व मंत्री ओमबीर तोमर, पूर्व सांसद हरीश पाल सिंह, यशपाल रावत, अनिल प्रमुख, महेंद्र प्रमुख, अर्जुन अवार्डी शोकेंद्र तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, शालिनी राकेश, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव, धर्मेंद्र यादव, जितेंद यादव, लियाकत चौधरी, डॉ तरुण यादव, फखरुद्दीन राणा, सलीम त्यागी मौजुद रहे।
विज्ञापन

धावक को दी गई बधाई
बालैनी। गाजीपुर में चल रहे किसान आंदोलन में 45 किलोमीटर दौड़ कर भाग लेने पहुंचे बालैनी क्षेत्र के धावक मोनू डागर को बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि धावक का प्रयास सराहनीय है। धावक ने सिखेड़ा से गाजीपुर बॉर्डर तक दौड़ लगाकर किसानों का समर्थन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
बालैनी। प्रतियोगिता के समापन पर फाउंडेशन के चेयरमैन अभयवीर यादव ने विभिन्न खेलों के विजेता 186 खिलाड़ियों को नगद राशि और मेडल देकर सम्मानित किया गया। अभयवीर यादव ने कहा कि लीग का आयोजन अन्य जिलों में भी कराया जाएगा और देश भर में से खिलाड़ियों को तराशा जाएगा। अतिथियों में शामिल रहे मनोज चौधरी, शोकेंद्र तोमर, ओमवीर तोमर और अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed