फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sports news

Baghpat News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन फैजान, कार्तिक और आर्यन रहे अव्वल

Tue, 12 Aug 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
sports news
फोटो ऑफ द डे:- जीत का जुनून, दौड़ की रफ्तार:- ​खिलाड़ी जोश और उमंग के साथ उतरे मैदान में :- मदर
बड़ौत (बागपत)। मदर टेरेसा एकेडमी में सोमवार से शुरू हुई चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन खिलाड़ियों ने दम दिखाया। पहले दिन फैजान, कार्तिक और आर्यन अव्वल रहे।
विज्ञापन

पहले दिन अंडर-17 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में मोहम्मद फैजान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निखिल दूसरे स्थान पर रहे। ट्रिपल जंप में कार्तिक धारीवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया व आर्यन तोमर दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कार्तिक शर्मा पहले स्थान पर रहे और रोहित यादव को दूसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों से 40 से अधिक स्कूलों की टीमें पहुंचीं। इनमें 1500 से अधिक खिलाड़ी व प्रशिक्षक शामिल हैं। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अमित राणा, सीबीएसई पर्यवेक्षक विपिन चंद्र सिंह, तकनीकी प्रतिनिधि डॉ. सुभाष भाकुनी, स्कूल संचालिका सविता राणा, प्रबंधक रूपेश राणा व प्रधानाचार्य नरगिस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन सचिव सागर मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन डिस्कस थ्रो समेत अन्य प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। यह प्रतियोगिता 14 अगस्त तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed