रफ्तार बनी कहर: नेशनल हाईवे पर बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव के पास बुलेट बाइक डिवाइडर से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान शाहदरा दिल्ली निवासी करण (23) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव के पास बुधवार को बुलेट बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना तेज था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ वक्त के लिए जाम की स्थिति बन गई।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 4 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और ट्रैफिक को सुचारु कराया। एक युवक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान करण (23) निवासी शाहदरा, दिल्ली के रूप में की गई है। उसके साथी की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हुई। मृतक करण के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अज्ञात युवक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी जुटा रही है।