{"_id":"59a9b54b4f1c1b07278b4ce9","slug":"speculation-about-dr-satyapal-singh-getting-place-in-the-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. सत्यपाल सिंह को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की अटकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. सत्यपाल सिंह को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की अटकलें
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद डा. सत्यपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां चल रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के इस्तीफे के बाद बागपत के सांसद डॉ सत्यपाल सिंह को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावनाएं हैं। हालांकि खुद सांसद इससे इंकार कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले ही उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थी।
शनिवार को मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल होने की संभावना है। वेस्ट यूपी की बात करें तो मुजफ्फरनगर के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ सजीव बालियान से इस्तीफा ले लिया गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि दूसरे जाट सांसद डॉ सत्यपाल सिंह को जगह मिल सकती है।
पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डॉ. सत्यपाल सिंह की मुलाकात के भी यही मायने निकाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के चीन रवाना होने से पहले विस्तार की घोषणा होनी है। माना जा रहा है कि डॉ संजीव बालियान से इस्तीफे लेने के बाद अब सरकार के शेष बचे कार्यकाल में डॉ सत्यपाल सिंह को भी मंत्रालय दिया जाएगा। डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि उन्हें इस तरह के संकेत नहीं मिले हैं। वह कहते है कि सितंबर माह में उन्हें किसी कमेटी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।