फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   speaking dear words is the best true religion

प्रिय वचन बोलना ही उत्तम सत्य धर्म

Sun, 04 Sep 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
speaking dear words is the best true religion
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। दिगंबर जैन बड़ा मंदिर दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन श्री पुष्पदंत भगवान के निर्वाण दिवस पर 1008 पुष्पदंत भगवान के विधान का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने उत्तम सत्य धर्म की पूजा की गई। धर्म सभा में पंडित सुलभ जैन ने कहा कि असत्य वचन को त्याग कर प्रिय वचन कहना ही उत्तम सत्य धर्म है।
विज्ञापन

पंडित सुलभ जैन शास्त्री और मयंक जैन शास्त्री के निर्देशन में श्री 1008 अजीतनाथ भगवान, शांतिनाथ भगवान, नेमिनाथ भगवान और पारस नाथ भगवान का अभिषेक किया। ऋषभ जैन, आनंद प्रकाश जैन, भारती जैन ने शांतिधारा कराई। श्रद्धालुओं ने विधान में 64 अर्घ्य अर्पित किए।
विज्ञापन

धर्म सभा में पंडित सुलभ जैन ने कहा कि दूसरों को पीड़ादायक कठोर वचन, झूठे बोलना और दूसरों को नीचा दिखाने वाले वचन असत्य की श्रेणी में आते है। इन सभी असत्य वचन को त्याग कर प्रिय वचन कहना ही उत्तम सत्य धर्म है। इस धर्म के होने पर ही धार्मिकता होती हैं। इसके उपरांत आरती हुई, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने दीपक लेकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम व धार्मिक अंताक्षरी हुई। कार्यक्रम में विनीत जैन, संजीव जैन, सार्थक जैन, यश जैन, तरुण जैन, निशू जैन, ऋषभ जैन, कमल जैन, अनमोल जैन, सुषमा जैन, बबीता जैन, कोमल जैन, पलकी जैन, नीलम जैन, अनीता जैन मौजूद रहे।
उधर कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में चल रहे दशलक्षण पर्व में सिद्धचक्र विधान महामंडल का पाठ हुआ। पंडित चंद्रभान जैन ने कहा कि सत्य रुप परमेश्वर से ही सृष्टि का संचालन होता है। उन्होंने कहा कि सत्य एक अनुभूति है, जिसे शब्दों से व्यक्त नहीं किया जा सकता है। विधान मंडल में प्रवीण चंद जैन, महेश जैन, सक्षम, सुधा जैन, माया, रेनू, प्रमिला, उमा, सीमा मौजूद रहीं।
श्रीजी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
खेकड़ा। दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने उत्तम सत्य धर्म को अंगीकार किया। भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में पूजा के साथ ही महिला श्रद्धालुओं ने श्रीजी को समर्पित भजनों पर नृत्य कर धर्म लाभ उठाया।
छोटा बाजार स्थित श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जैन कॉलेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान को समर्पित मनमोहक भजनों पर भावविभोर हो नृत्य कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान प्रवीन जैन, सतीश जैन, दीपक जैन, प्रथम जैन, अमित जैन, विरेंद्र जैन, शुभम जैन, रीना जैन, स्वाति जैन, रुचि जैन, उर्मिला जैन, सलोचना जैन मौजूद रहे।

क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भोपाल से पधारे पंडित कमल शाह ने धर्म सभा में कहा कि सत्य का मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन, राजेंद्र प्रसाद जैन, महेंद्र जैन, प्रवीण जैन, जितेंद्र जैन, गोकुलचंद जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed