फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP workers took out cycle sandesh yatra

सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल संदेश यात्रा निकाली

Thu, 05 Aug 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
SP workers took out cycle sandesh yatra
बागपत में साइकिल रैली निकालते सपा कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
बागपत। सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय से साइकिल संदेश यात्रा की शुरूआत की। मुख्य अतिथि गौमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी व जिला महासचिव डा. शकील अहमद के नेतृत्व में निकाली गई संदेश यात्रा राष्ट्रवंदना चौक, चमरावल रोड से होते हुए अहेड़ा पहुंची। यहां सपा नेता रमन सिंह ने यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इसके बाद महनवा में जिला कोषाध्यक्ष राजीव प्रधान, टटीरी में छात्र सभा जिला महासचिव सचिन राजपूत, मीतली में सपा नेता भीम सिंह ने सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यहां एक सभा का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि वीरसिंह यादव ने कहा कि किसान काफी समय से दिल्ली के बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं और सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। कहा कि इस बार प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि इस बार जनता भाजपा सरकार को सबक सिखा देगी। इस दौरान जिला महासचिव डा. शकील अहमद, महिला जिलाध्यक्ष सीमा यादव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष अंकुर यादव, महबूब मलिक, भीम सिंह, नदीम अलवी, विक्रम सूजरा, नगेंद्र चौधरी, अब्दुल वाहिद कुरैशी, बब्बू सिद्दीकी, विक्रम सूजरा, विवेक वर्धन, डा. शालिनी राकेश, फुरकान पहलवान, प्रवेश मलिक, सन्नवर प्रधान, फिरोज, इसरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed