{"_id":"5835defd4f1c1bcb4913c079","slug":"sp-supremo-would-lay-siege-to-the-residence-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सुप्रीमो के आवास का घेराव करेंगे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सुप्रीमो के आवास का घेराव करेंगे भाजपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बागपत गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते भाजपा सांसद डा.सत्यपाल सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बकाया भुगतान, सड़कों का निर्माण और आमजन की अन्य समस्याओं को लेकर सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में जिले के कार्यकर्ता 25 नवंबर को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के दिल्ली स्थित आवास का घेराव करेंगे। सांसद ने कहा कि सपा सरकार जान बूझकर किसानों का भुगतान नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से भविष्य के भारत का निर्माण होगा।
बुधवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह के आवास का घेराव कर यूपी के किसानों के हक की आवाज बुलंद की जाएगी। मलकपुर और मोदीनगर शुगर मिल पर जिले के किसानों के करोड़ों रुपये बकाया है, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं। दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे के लिए 31 सौ करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर किया गया, लेकिन इस हाईवे को केंद्र सरकार बनवाना चाहती थी।
यूपी सरकार को केवल एनओसी देनी थी। जो 31 सौ करोड़ रुपये हाइवे पर खर्च किए जाएंगे, उनसे पूरे यूपी के किसानों का भुगतान हो सकता था। सरकार की मंशा ठीक नहीं है। कानून व्यवस्था, भुगतान समेत तमाम बिंदुओं पर सपा मुखिया से जवाब मांगा जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, अजय चौहान, ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, प्रमेंद्र धामा, पूर्व विधायक केपी मलिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन
सांसद निधि नहीं हो रही रिलीज
प्रशासन की ओर से यूसी सर्टिफिकेट नहीं मिलने से सांसद डॉ सत्यपाल सिंह की निधि की दूसरी किश्त जारी नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि एसटी जाति के लिए उन्होंने मेरठ में कार्य कराने का प्रस्ताव तक दे दिया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें डीएम की ओर से यूसी सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा है, जिस कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।