फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP supremo would lay siege to the residence of BJP

सपा सुप्रीमो के आवास का घेराव करेंगे भाजपाई

Thu, 24 Nov 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 24 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
SP supremo would lay siege to the residence of BJP
बागपत गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते भाजपा सांसद डा.सत्यपाल सिंह। - फोटो : amar ujala
बागपत। बकाया भुगतान, सड़कों का निर्माण और आमजन की अन्य समस्याओं को लेकर सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में जिले के कार्यकर्ता 25 नवंबर को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के दिल्ली स्थित आवास का घेराव करेंगे। सांसद ने कहा कि सपा सरकार जान बूझकर किसानों का भुगतान नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से भविष्य के भारत का निर्माण होगा। 
विज्ञापन


बुधवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह के आवास का घेराव कर यूपी के किसानों के हक की आवाज बुलंद की जाएगी। मलकपुर और मोदीनगर शुगर मिल पर जिले के किसानों के करोड़ों रुपये बकाया है, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं। दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे के लिए 31 सौ करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर किया गया, लेकिन इस हाईवे को केंद्र सरकार बनवाना चाहती थी। 
विज्ञापन


 यूपी सरकार को केवल एनओसी देनी थी। जो 31 सौ करोड़ रुपये हाइवे पर खर्च किए जाएंगे, उनसे पूरे यूपी के किसानों का भुगतान हो सकता था। सरकार की मंशा ठीक नहीं है। कानून व्यवस्था, भुगतान समेत तमाम बिंदुओं पर सपा मुखिया से जवाब मांगा जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, अजय चौहान, ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, प्रमेंद्र धामा, पूर्व विधायक केपी मलिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद निधि नहीं हो रही रिलीज
प्रशासन की ओर से यूसी सर्टिफिकेट नहीं मिलने से सांसद डॉ सत्यपाल सिंह की निधि की दूसरी किश्त जारी नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि एसटी जाति के लिए उन्होंने मेरठ में कार्य कराने का प्रस्ताव तक दे दिया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें डीएम की ओर से यूसी सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा है, जिस कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed