फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sp inspection to court

बंदियों पर सख्त नजर रखे पुलिस-एसपी

Sat, 20 Jul 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
sp inspection to court
बंदियों पर कड़ी निगरानी रखे पुलिस : एसपी
विज्ञापन

बागपत। संभल की वारदात के बाद बागपत पुलिस हरकत में आ गई है। एसपी ने शक्रवार को कचहरी का निरीक्षण किया। संदिग्धों की तलाशी ली गई। हवालात की स्थिति का जायजा लिया। मुख्य गेट पर पुलिस कर्मियों को सघन चेकिंग के बाद ही लोगों को अंदर जाने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

संभल में पुलिसकर्मियों की हत्या कर बंदियों को छुड़ाने के बाद जनपद पुलिस भी हरकत में आ गई है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय खुद बंदियों की मॉनटरिंग कर रहे है। शुक्रवार को एसपी ने डॉग स्क्वायड व पुलिस बल के साथ कचहरी का निरीक्षण किया। सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी ने कोर्ट हवालात भी टटोली। कचहरी में पेशी पर लाए गए बंदियों के बारे में जानकारी दी। उन्होने आरआई किशोर रोहतेला समेत हवालात प्रभारी को बंदियों पर खास नजर रखने की हिदायत दी तथा जेल से कचहरी में पेशी पर पहुंचने वाले बंदियों को लेकर भी ऐतिहात बरतने निर्देश दिए। एसपी ने मैन गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी चेकिंग के बाद लोगों को कचहरी में प्रवेश करने की सख्त हिदायत दी। उल्लेखनीय है कि कचहरी से वर्ष 2018 में कुख्यात जावेद रटौल पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। वहीं वर्ष 2014 में कुख्यात अमित भूरा को उसके साथी पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर ले गए थे। इनके अलावा भी बंदियों के भागने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। एसपी ने बताया कि निरीक्षण में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। कचहरी में सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed