{"_id":"5873d6474f1c1b1929ba9333","slug":"sp-district-president-rajuddin-lowered-by-car-sticker","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिलाध्यक्ष राजूद्दीन की गाड़ी से स्टीकर उतारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिलाध्यक्ष राजूद्दीन की गाड़ी से स्टीकर उतारा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत के पुराना कस्बे में सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी से झंडा उतारते सीओ श्वेताभ पांडेय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुलिस ने फ्लैग मार्च के दौरान सपा जिलाध्यक्ष राजूद्दीन की गाड़ी से स्पीकर उतारा। इसके अलावा कई वाहनों की चेकिंग की। इससे वहां हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक तो दूसरे मार्गों से अपने वाहन लेकर गुजरे।
बागपत नगर पालिका के चेयरमैन और सपा के जिलाध्यक्ष राजूद्दीन पुराना कस्बा के सुभाष गेट के पास से सोमवार दोपहर कार से गुजर रहे थे। डीएम ह्दय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च वहां पर पहुंच गया। पुलिस वालों को चेयरमैन की गाड़ी पर जिलाध्यक्ष लिखा हुआ स्टीकर लगा हुआ दिखाई दिया। सीओ श्वेताभ पांडेय और कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने पुलिस के साथ मिलकर स्टीकर हटाया और गाड़ी पर लगे सपा के झंडे को चेयरमैन को हटाने के लिए कहा। रास्ते में पुलिस ने दुपहिया वाहनों और कारों की चेकिंग की। इससे वहां हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक तो अपने वाहनों को दूसरे मार्गों से लेकर गए।
इसके अलावा पुलिस ने जनपद में अभियान चलाकर वाहनों पर लगे झंडे, पोस्टर और स्पीकर उतारे। वाहन चालकों से कहा आचार संहिता का पालन करें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दीवारों से भी राजनीतिक पार्टियों की पेंटिंग साफ की गई।