फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP did 13 policemen from here to there

एसपी ने 13 दरोगाओं को किया इधर से उधर

Tue, 09 Mar 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
SP did 13 policemen from here to there
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। एसपी अभिषेक सिंह ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर आधा दर्जन चौकी प्रभारियों समेत 13 दरोगाओं को कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
थाना छपरौली में तैनात दरोगा रामकिशन शर्मा को चौकी प्रभारी ग्वाली खेड़ा बनाया गया है। यहां से सत्यपाल सिंह को थाना छपरौली भेजा गया है। थाना चांदीनगर की चौकी धौली प्याऊ के प्रभारी कंछिद सिंह को कोतवाली बड़ौत में एसएसआई बनाया गया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात नरेश चंद को धौली प्याऊ चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा संजय कुमार को पीआरओ द्वितीय बनाया गया है। टीकरी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश बघेल को चौकी प्रभारी दाहा बनाया गया है। यहां कैलाश नाथ को लाइन भेजा गया है। मोहम्मद आसिफ को थाना दोघट से चौकी प्रभारी टीकरी बनाया गया है। थाना रमाला से अमन सिंह का पूर्व में थाना बड़ौत में किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। अब उन्हें पुलिस चौकी टांडा का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। टांडा चौकी प्रभारी सहंसरपाल सिंह को चौकी प्रभारी सरोरा बनाया गया है। राकेश्वर सिंह को चौकी प्रभारी सरोरा से हटाकर थाना दोघट भेजा गया है। कोतवाली बागपत में तैनात मुस्तफा हुसैन को चौकी प्रभारी कचहरी बनाया गया है। उद्यम सिंह तालान पुलिस लाइन ने एसएसआई बिनौली बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed