फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP changed the working areas of 143 constables

एसपी ने 143 सिपाहियों को बदला

Mon, 01 Nov 2021 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
SP changed the working areas of 143 constables
बागपत। एक ही थाने में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का एसपी नीरज कुमार जादौन ने कार्य क्षेत्र बदल दिया है। जिले में ऐसे 143 सिपाहियों के कार्य क्षेत्र बदले गए है, जिनकी अधिकारियों के पास शिकायतें पहुंच रही थीं।
विज्ञापन

बागपत जनपद के अधिकतर थानों में कई-कई साल से सिपाही जमे हुए हैं। वे गंभीरता से ड्यूटी नहीं कर रहे थे। इतना ही नहीं गलत कार्यों में लिप्त होने के भी आरोप लग रहे थे। इसके अतिरिक्त लोगों की शिकायत के बावजूद उन पर कार्रवाई नहीं कर रहे थे। एसपी नीरज कुमार जादौन ने एक ही थाने में कई साल से जमे ऐसे 143 सिपाहियों को बदल दिया। उन्हें दूसरे थाने में भेज दिया है। वहां भी उनके कार्य की समीक्षा की जाएगी। वे उन स्थानों पर यदि सही से ड्यूटी नहीं करेंगे तो उन्हें अन्य जगह भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी अभी जमे हुए
जिले के कई थानों से पुराने एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले थे। उनमें से कुछ नई जगह पहुंचे तो कई पुलिसकर्मी अभी पुरानी जगह जमे हुए हैं। सिंघावली अहीर समेत कई थानों में इस तरह के पुलिसकर्मी हैं, जिनके फेरबदल कई माह पहले होने के बाद भी वहां से जाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed